Breaking NewsBJP विधायक ने इंजीनियर के सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

BJP विधायक ने इंजीनियर के सरेआम जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: बीजेपी विधायक गीता जैन ने मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा-भाइंदर महापालिका के जूनियर इंजीनियर का कॉलर पकड़ कर उसके कान के नीचे थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। विवाद बढ़ता हुआ देखकर विधायक महोदया ने इस हरकत की वजह बताई है। मीरा-भाइंदर के काशीमीरा इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई मुहिम शुरू रहते हुए यह कार्रवाई की गई। उन्होंने इंजीनियर की इस तरह पिटाई क्यों की? इस मामले को लेकर गीता जैन ने कहा कि, ‘अवैध हो या वैध, जून महीने में कोई भी घर नहीं तोड़ना है, यह सरकार के आदेश में साफ किया गया है।

बरसात के मौसम में अवैध घरों को तोड़ने पर भी पाबंदी है। उस अधिकारी ने एक परिवार का घर तोड़ा। मैंने इंजीनियर को बुलाकर पूछा कि उसने उस शख्स का घर क्यों तोड़ा, जबकि घर का मालिक खुद जेसीबी लाकर अवैध निर्माण को तोड़ने वाला था। अधिकारी ने उसका घर पूरी तरह से तोड़ डाला।’ आगे विधायक महोदया ने कहा कि, पीड़ित परिवार की महिला रो-रोकर कह रही थी कि उन्हें मारा गया, खींच कर ले जाया गया। इंजीनियर उस महिला पर हंस रहा था। उस महिला का आखिर कितना अपमान होने दिया जाता? एक महिला का घर जा रहा है।

इस पर वो रो रही है। ऐसे वक्त में वो इंजीनियर हंस रहा था। महिला का अपमान हुआ, इसलिए गुस्सा आया। इसलिए मैंने हाथ उठाया। बता दें कि काशिमीरा में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने की मुहिम महापालिका ने अपने हाथों में ली है। ऐसे में एक झोपड़पट्टी में अवैध निर्माण के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई करते हुए पालिका अधिकारियों ने नियम का पालन न करते हुए तोड़क कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस पर विधायक गीता जैन ने उनसे पूछा कि उनमें इंसानियत है कि नहीं? वे राक्षस तो नहीं? महिला का छोटा सा बच्चा दिखाई नहीं दिया? जुबान क्यों बंद है? उस दिन तो चिल्ला रहे थे ना, अब चिल्लाओ। जब विधायक गीता जैन यह सवाल कर रही थी तब जूनियर इंजीनियर शुभम पाटील को हंसी आ गई। इससे महिला विधायक को गुस्सा आ गया और उन्होंने इंजीनियर का कॉलर पकड़ कर उसे एक थप्पड़ लगा दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...