- Advertisement -
spot_img
HomeHimachalदिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत, आपदा तो गई साथ में कांग्रेस...

दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत, आपदा तो गई साथ में कांग्रेस पार्टी को भी डूबो गई: दविंद्र भुट्टो

दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर बंगाणा चौक एवं भाजपा कार्यालय में जश्न, पटाखे फोड़े, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बांटे लड्डू

ऊना/सुशील पंडित: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद, हिमाचल प्रदेश के कुटलैहड़ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। बंगाणा चौक एवं बंगाणा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बांटीं और एक-दूसरे को बधाई दी। इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम माना जा रहा है। कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दविंद्र भुट्टो ने कहा कि दिल्ली से आपदा यानि केजरीवाल को उसके झूठ की सजा जनता ने दी है। खुद डूबे सनम तुझको भी साथ लेकर चले, यानि आपदा से दिल्ली की जनता को मुक्ति तो मिली। लेकिन आपदा ने कांग्रेस पार्टी को भी दिल्ली से खत्म कर दिया। भुट्टो ने कहा कि दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी का इस चुनाव में खाता भी नहीं खुला,, और  सभी 70 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आपदा के साथ कांग्रेस का भी सफाया हो गया है। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंद्र भुट्टो ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनकी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रमाण है।

दिल्ली की जनता ने विकास और सुशासन के लिए मतदान किया है, और हम इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं। बंगाणा भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। पटाखे फोड़े गए और मिठाइयाँ बांटी गईं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता दविंद्र भुट्टो ने कहा यह जीत हमारे लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है, और दिल्ली की जनता ने इसे स्वीकार किया है। भुट्टो ने कहा यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों का परिणाम है। हम सभी को मिलकर इस सफलता को आगे बढ़ाना है और आने वाले चुनावों में भी इसी तरह की जीत हासिल करनी है। भुट्टो ने कहा कि दिल्ली चुनावों में भाजपा की इस जीत को राजनीतिक विश्लेषक महत्वपूर्ण मान रहे हैं। यह जीत न केवल दिल्ली की राजनीति में बदलाव का संकेत है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। भुट्टो ने कहा  कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और उनके नेतृत्व में जनता का विश्वास बढ़ा है, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा है।

राजधानी दिल्ली के विस चुनावों की जीत देश के भाजपा कार्यकर्ता भरेगा जोश,

दविंद्र भुट्टो ने कहा कि राजधानी दिल्ली के चुनाव परिणामों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, वहीं बीजेपी नेताओं ने इसे “नए भारत की जीत” बताया है। पार्टी कार्यालयों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। भुट्टो ने कहा यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी नीतियों और जनता के विश्वास की जीत है। भुट्टो ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने इस बार स्थानीय मुद्दों से अधिक राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान दिया और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए बीजेपी को सत्ता में लाने का फैसला किया।

इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार,जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता सुदर्शन शर्मा, प्रधान सुशील रिंकू रिवाड़, ज्योति शर्मा, सुरेश शर्मा,अभय राणा,श्याम सिंह, मोहन लाल शर्मा, संजीव मिंटू, सन्नी स्वीट शॉप, वीरेंद्र शर्मा, राज कुमार के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page