Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsBJP महासचिव की बढ़ी मुश्किलें! चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR

BJP महासचिव की बढ़ी मुश्किलें! चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः महाराष्ट्र में बेहद महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से एक दिन पहले बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की मुश्किलें बढ़ गई। दरअसल, बहुजन विकास अघाड़ी ने पालघर जिले में उनपर वोट के बदले नकदी बांटने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की। इस मामले में चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कथित तौर पर पैसे बांटने की ये घटना उस वक्त सामने आई जबतावड़े और स्थानीय नेता राजन नाइक होटल पहुंचे थे।

इससे पहले बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उनको घेर लिया था। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा भी हुआ। वसई विधायक हितेंद्र ठाकुर के नेतृत्व वाली बहुजन विकास अघाड़ी की जिले में मजबूत उपस्थिति है। वसई, नालासोपारा और बोईसर सीटों पर इसके तीन विधायक हैं। हितेंद्र ठाकुर जहां वसई से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनके बेटे क्षितिज नालासोपारा से और मौजूदा विधायक राजेश पाटिल बोइसर से चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी नेता और विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक के बीच बैठक के दौरान नालासोपारा के विवांता होटल में बीवीए कार्यकर्ताओं के घुसने का वीडियो वायरल होने के बावजूद तावड़े ने आरोपों से इनकार किया है। पार्टी ने बीजेपी नेता पर बैग में 5 करोड़ रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। हितेंद्र ठाकुर ने भी आरोप लगाया है कि तावड़े के पास से नकदी के अलावा 2 डायरियां भी बरामद हुईं।

हालांकि, डायरियों की सामग्री का कोई विवरण नहीं था। बीवीए नेता ने एक स्थानीय मराठी चैनल को बताया कि तावड़े ने माफी मांगी और होटल से बाहर निकलने के लिए उनसे मदद का अनुरोध किया। फिलहाल, हितेंद्र और क्षितिज ठाकुर अभी भी होटल परिसर के अंदर हैं, साथ ही तावड़े भी चौथी मंजिल पर हैं। तावड़े की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीवीए कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और भाजपा नेता को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -