Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर में भाजपा ने सजाई डमी विधानसभा, सुनील जाखड़ सहित ये नेता...

जालंधर में भाजपा ने सजाई डमी विधानसभा, सुनील जाखड़ सहित ये नेता मौजूद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः भाजपा ने जालंधर में डमी विधानसभा सजाकर विधानसभा के विशेष सत्र का विरोध शुरू कर दिया है। पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को स्पीकर बनाया गया है जबकि जालंधर से भाजपा नेता रमन पब्बी को सचिव की कुर्सी पर बिठाया गया है। डमी विधानसभा सत्र का नाम भाजपा ने जनता की विधानसभा रखा है। वेल में भाजपा नेता सुनील जाखड़, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर कैंट के पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और अविनाश चंद्र पहुंचे हैं।

मौके पर पूर्व मेयर सुनील ज्योति के अलावा भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा भी पहुंचे। डमी विधानसभा में बोलते हुए सुनील जाखड़ बोले सरकार डीजीपी, मुख्य सचिव व एडवोकेट जनरल को भी कुछ नहीं समझती है। 3 महीने में तीनों बदल दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या इस समय कानून व्यवस्था है। इसीलिए, सरकार लोगों को कानून व्यवस्था के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। तमाम प्रकार के झूठे मुद्दे में उलझाकर उन्हें गुमराह कर रही है। मोदी सरकार पर अंगुली उठाने के बजाए आप सरकार को इस पर काम करना चाहिए कि हमारा युवा गुमराह होकर गैंगस्टर न बने।

अविनाश राय ने कहा कि आप सरकार ने झूठ में पीएचडी कर ली है। विधायकों की सेल लगाकर दूसरों को बदनाम कर रही है। पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता के पैसों का दुरुपयोग किया। यह सरकार पंजाब में गैंगस्टर पैदा करती है। इससे लोगों के दिलों में डर बैठ गया है। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस सरकार के पास सरकार चलाने का तरीका ही नहीं है। केंद्र सरकार से कनक ले रहे हैं और उसका आटा तैयार करवाकर लोगों को देते हैं। इसी प्रकार दिल्ली की शराब पंजाब में लागू करने की कोशिश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। सेहत मंत्री को कुछ पता ही नहीं है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। डीसीपी को पीटा जा रहा है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -