Punjab Govt
HomeNationalBJP प्रत्याशी पर पैसे बांटने के आरोप, लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

BJP प्रत्याशी पर पैसे बांटने के आरोप, लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलासपुरः नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक-7 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्याम कार्तिक पर लोगों ने पैसे बांटने के आरोप लगाए है। जब मौके लोगों ने उन्हें पकड़ा तो प्रत्याशी ने पैसों से भरा लिफाफा नाली में फेंक दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जो वायरल हो रहा है। मामला यदुनंदन नगर के बीड़ी मजदूर कॉलोनी का है।

वीडियो सामने आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी का कहना है कि, बीजेपी नगर निगम के चुनाव में घबरा गई है। बीजेपी पैसों के दम पर दबावपूर्वक और छल कर चुनाव को जीतना चाहती है। यह बीजेपी का चरित्र है। उनका चेहरा मतदाताओं के सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी श्याम कार्तिक पैसे बांटते रंगेहाथों पकड़े गए है।बीजेपी हर वार्ड में दबाव देकर कांग्रेस प्रत्याशियों और समर्थकों को डरा रही है।

केशरवानी ने कहा कि हमने निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत की गई है। चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि निष्पक्ष होकर लोकतंत्र के हिसाब से चुनाव हो, संविधान के हिसाब से चुनाव हो। अब हम शिकायत के बाद कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -