Punjab Govt
HomeBreaking Newsबड़ी खबरः बारिश के बाद 200 मीटर तक धंसा ट्रैक, देखें वीडियो

बड़ी खबरः बारिश के बाद 200 मीटर तक धंसा ट्रैक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः खंडवा में निर्माणाधीन इंदौर-अकोला रेलवे ट्रैक हल्की सी बारिश में ही खिसक गया है। ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसक जाने की वजह से ट्रैक हवा में झूल रहा है। घटना खंडवा के आगे गुड़ी टाकलखेड़ा स्टेशन के पास की है। लंबे समय से खंडवा अकोला रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है।

खंडवा जिले के गुड़ी टाकलखेड़ा स्टेशन से मोरधड़ स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसक गई है। ट्रै

क के नीचे पानी की निकासी के लिए एक वॉल्व नुमा पुलिया का निर्माण किया गया है। उस पुलिया में सरिया का एक टुकड़ा भी नहीं दिख रहा है। पूरे ट्रैक पर पटरियां भी बिछ चुकी थीं। ट्रैक की जमीन दलदल होने से करीब 200 मीटर तक ट्रैक धंस गया है। इतनी हल्की बारिश में इस तरह की गड़बड़ी होने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। 

2017 से इस ट्रैक पर काम चल रहा है। पिछले साल कार्य में गति आई थी। इस साल कार्य पूरा होने वाला था। ट्रैक पर शाम 4 बजे पटरियां लेकर एक मालगाड़ी निकली थी। इसके कुछ ही देर बाद पूरा ट्रैक टूटकर खिसक गया। गनीमत रही कि मालगाड़ी जाने के बाद ट्रैक खिसका, नहीं तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था। हालांकि अभी यह ट्रैक रेलवे को हैंडओवर नहीं किया गया है। घटना के बाद रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -