Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबड़ी ख़बरः 5 किलो ब्राउन शुगर सहित तस्कर गिरफ्तार

बड़ी ख़बरः 5 किलो ब्राउन शुगर सहित तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

असमः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआरपीएफ की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ की टीम ने बिहार के एक व्यक्ति के कब्जे से 5 किलो ब्राउन शुगर बरामद की है। जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इससे पहले बीती रात पुलिस ने करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी में देर रात पुलिस ने करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था।

देर रात दिसपुर डीसीपी कार्यालय से संबद्ध पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठ पुलिस थानांतर्गत नालापाड़ा इलाके में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया। जहां दो गाड़ियों को संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने रोका। वाहनों से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद 88 साबुनदानी में छिपा कर लाए गए 1 किलो 600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 8 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई।

पुलिस ने इस संबंध में दो कारों को जब्त किया। आरोपियों की पहचान अब्दुल रोजीद (40, बरपेटा, असम), मुज्जमिल हक (बरपेटा, असम) और मोहम्मद जमाल अली (28, कामरूप, असम) के रूप में की गयी है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर तीनों से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -