अमृतसर: पंजाब में ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है। वहीं अब बड़ी ख़बर सामने आई है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह के घर आईजी इंटेंलिजेंस जसकरन सिंह मीटिंग करने पहुंचे हैं। इस दौरान आईजी इंटेंलिजेंस और जत्थेदार की मीटिंग जारी है। बता दें कि आईजी जसकरन सिंह अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। जिक्रयोग्य है कि श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने पंजाब के मौजूदा हालातों को देखते हुए 27 मार्च को एक मीटिंग बुलाई है जिसमें सिख संस्थाएं, संप्रदाय, जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए न्यौता दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी को लेकर आईजी जसकरन सिंह जत्थेदार के घर चर्चा करने पहुंचे हैं।

पंजाब से बड़ी ख़बरः जत्थेदार हरप्रीत सिंह के घर पहुंचे आईजी इंटेंलिजेंस
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -