Punjab Govt
HomeBreaking Newsएंजेसियों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, विदेश भाग सकता है अमृतपाल

एंजेसियों की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, विदेश भाग सकता है अमृतपाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह विदेश भाग सकता है। उसने खालसा वहीर से पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसका खुलासा राज्य के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए अमृतपाल के संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूछताछ के दौरान किया। उधर, गुप्तचर एजेंसियों ने भी रिपोर्ट किया है कि अमृतपाल नेपाल, पाकिस्तान या थाईलैंड जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने अलग-अलग राज्यों में पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को चौकस किया है। सबसे अधिक पुलिस बल नेपाल सीमा के आसपास तैनात हैं। दरअसल, अमृतपाल नेपाल के रास्ते पाकिस्तान और थाईलैंड भाग सकता है।

सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल थाईलैंड कई बार गया है। थाईलैंड में अमृतपाल किन लोगों के संपर्क है, इसकी भी जांच की जा रही है। यह भी सामने आया है कि एजेंसियों ने थाईलैंड में अमृतपाल के कुछ महिलाओं और पुरूष मित्रों का भी पता लगाया है। इनसे अमृतपाल सोशल मीडिया पर चैट करता था। वहीं कुछ को इंटरनेट कॉल करता था। अमृतपाल थाईलैंड बार बार क्यों जाता रहा है? इसकी भी गहराई से जांच की जा रही है। उधर, अमृतपाल के लिए फाइनांस की व्यवस्था करने वाले दलजीत कलसी के भी थाईलैंड में संपर्क हैं। यह भी सामने आया है कि अमृतपाल थाईलैंड को अपना पसंदीदा स्थान मानता है। एजेंसियों को यह भी पता चला है कि अवतार खंडा और कलसी ने ही अमृतपाल के थाईलैंड में संपर्क स्थापित करवाया था। 

अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार बलजीत कौर व बलवीर कौर ने पूछताछ में बताया है कि अमृतपाल ने उन दोनों के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट कॉल्स की थीं। इस जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस की टीमें दिल्ली पहुंच गई हैं। वहां विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इंटरनेट कॉल्स की जानकारी अमृतपाल ने फोन से डिलीट कर दी थी। अब पुलिस फॉरेंसिक जांच से इनकी जानकारी निकलवा रही है। हरियाणा के शाहाबाद की रहने वाली बलजीत कौर का फोन हरियाणा पुलिस के पास है, इसलिए उसका ब्योरा जल्दी नहीं मिल पाएगा लेकिन ऐसी आशंका है कि काफी कॉल्स विदेश में की गई थीं। अधिकारियों ने पटियाला की रहने वाली बलवीर कौर की कॉल्स डिटेल को निकाला है और हर कॉल की बारीकी से जांच की जा रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -