Breaking Newsबड़ा बदलावः 21 IAS अधिकारियों की हुई नियुक्तियां

बड़ा बदलावः 21 IAS अधिकारियों की हुई नियुक्तियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब के अधिकारी अनुराग अग्रवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्लीः नौकरशाही में बड़े फेरबदल के तहत सरकार ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में 21 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। सरकार ने एक आदेश में कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पंजाब कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अनुराग अग्रवाल को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वहीं केंद्र ने बड़े नौकरशाही फेरबदल के तहत आईएएस हितेश कुमार एस मकवाना को भारत का महासर्वेक्षक (सर्वेयर जनरल) नियुक्त किया है। तमिलनाडु कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी मकवाना वर्तमान में गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक पद के लिए भर्ती नियमों को कुछ समय तक टालते हुए मकवाना को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत भारतीय सर्वेक्षण विभाग का महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सिंह को अब गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं, असम मेघालय कैडर के 1994 बैच के आईएएस अधिकारी नीरज वर्मा को दूरसंचार विभाग में यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड का प्रशासक बनाया गया है। कर्नाटक कैडर के 1998 बैच के आईएएस अधिकारी ऋत्विक रंजनम पांडे को 16वें वित्त आयोग, आर्थिक मामलों के विभाग के एडवांस सेल के लिए विशेष कर्तव्य अधिकारी बनाया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन की महानिदेशक होंगी।

रूपिंदर बरार कोयला मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे, दीप्ति गौड़ मुखर्जी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया। सुदीप जैन को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अमित कुमार घोष को अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। शकील पी अहमद को कपड़ा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार नियुक्त किया गया है। गीतांजलि गुप्ता नीति आयोग में अतिरिक्त सचिव होंगी, कार्लिन खोंगवार देशमुख को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव और राजीव कुमार मित्तल को परमाणु ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।

इसके अलावा श्रीकांत नागुलापल्ली को बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, राहुल शर्मा को कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव और मनमीत कौर नंदा को कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चार अधिकारियों के इन-सीटू अपग्रेडेशन को भी मंजूरी दे दी है। इनमें अनीता सी मेश्राम उर्वरक विभाग में अतिरिक्त सचिव, पंकज कुमार बंसल सहकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं विशाल चौहान अतिरिक्त सचिव के पद व वेतन पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में सदस्य (प्रशासन) होंगे। आकाश त्रिपाठी को अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माईगॉव का सीईओ बनाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...