Girl in a jacket
HomeBreaking Newsरामनवमी पर बड़ा हादसाः मंदिर में छत धंसने से 25 लोग बावड़ी...

रामनवमी पर बड़ा हादसाः मंदिर में छत धंसने से 25 लोग बावड़ी में गिरे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी के मौके पर एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग कुएं में गिर गए। मौके पर मौजूद लोग बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने प्रयास कर रहे हैं। हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108  गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अब तक पांच लोगों को निकाला जा चुका है।

दरअसल, मंदिर में ही एक बाउड़ी है, जिसकी छत धंस गई। उस समय मंदिर में हवन हो गया था और लोग बावड़ी पर बैठे थे। वजन बढ़ने से अचानक बावड़ी की छत भरभराकर ढह गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही नीचे गिर गए। गिरने वालों में कुछ बच्चियां भी बताई जा रही हैं। रामनवमी होने से मंदिर में भीड़ भी अधिक थी। राहत की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब 10 लोगों को बाहर निकाल लिया।  

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -