पुंछः जम्मू संभाग के जिले पुंछ में बड़ा हादसा हुआ है। जिला पुंछ के खनेतर गांव में एक मकान के ढहने से करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। घायलों के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उनका इलाज जारी है। घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पुंछ के खनेतर के गांव में एक घर में लोग परिवार के सदस्य की मौत पर शोक मनाने के लिए पहुंचे हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
