Breaking Newsबड़ा हादसाः ट्रेन के पटरी से उतरे 21 डिब्बे, अब तक 4...

बड़ा हादसाः ट्रेन के पटरी से उतरे 21 डिब्बे, अब तक 4 की मौत, 100 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिहार: बक्सर जिले में बीती रात भीषण ट्रेन हादसा हुआ। इस रेल हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम को राहत-बचाव कार्य के लिए भेजा गया। साथ ही घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में 20 की हालत गंभीर है।

हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मुझे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के हादसे की जानकारी मिली है। हम हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियों से संपर्क कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है। हम बक्सर के जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियों के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार घायलों में 20 की हालत गंभीर है, उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि हादसे में जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें पटना एम्स में रेफ कर दिया गया है। जबकि बाकी के घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव के कार्य के लिए पहुंची। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि एसडीआरएफ की टीम तत्परता से राहत और बचाव के कार्य में जुटी है। वह खुद भी इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। आरा के अस्पताल में भी हादसे में घायलों को भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। भोजपुर में चिकित्सा अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। रोहतास, बक्सर और भोजपुर में एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे का बाद मौके पर फंसे यात्रियों को लाने के लिए दूसरी ट्रेन के रवाना किए जाने की खबर दी। उन्होंने ट्वीट करके बताया की मौके पर यात्रियों को लाने के लिए ट्रेन पहुंच चुकी है। फिलहाल रेल मार्ग को ठीक किए जाने का काम चल रहा है। हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मैंने रेल मंत्री, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बिहार के मुख्य सचिव, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह लोगोँ की मदद करें। इस घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना किस वजह से हुई है यह अभी पता नहीं लग सका है। हादसे की वजह की जांच चल रही है। हादसे के बाद देर रात एसडीपी राजीव चंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे का बाद बोगी उलटी नहीं जिसकी वजह से घायलों की संख्या कम है। हम अभी मृतकों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। इस रेल हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया हैा। दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट हुए हादसे के बाद कई ट्रेनों के रूट को बदला गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...