.
Breaking Newsबड़ा हादसा! नदी में बस गिरने से 13 लोगों की मौत 

बड़ा हादसा! नदी में बस गिरने से 13 लोगों की मौत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार को एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई और यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है।

इंदौर से पुणे जा रही थी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना सुबह पौने दस बजे के करीब हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है और ये इंदौर से पुणे जा रही थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...