ऊना/सुशील पंडित :जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में हरोली खण्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदौड़ी की लोक नृत्य की टीम प्रथम रही। शनिवार को स्कूल में पहुँचने पर बच्चों का स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य व मुख्य अध्यापिका नीलम कुमारी व सहयोगी अध्यापकों द्वारा जोरदार स्वागत किया एबं केन्द्रीय मुख्य अध्यापक राजेश कुमार ने बच्चों को सम्मानित किया और आगामी प्रतियोगिताओं में इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है उन्होने कहा की अपनी मेहनत से अलग अलग क्षेत्र में अपना दमखम दिखा स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं । इस अवसर पर अध्यापिका योगिता चंदेल, मेहर सिँह नवीता जसवाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता में भदौड़ी स्कूल की लोक नृत्य टीम प्रथम रही
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -