ऊना/सुशील पंडित : पिछले कुछ दिनों से ऊना में अपराध की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। अब वीरवार को ऊना से सटे बसोली गांव में एक घर से चोर दो लाख की कीमत के सामान और 17000 रूपए नकदी उड़ा ले गई। पुलिस को शिकायत देने वाली कमलेश कुमार पत्नी तारा चंद ने दावा किया है कि वीरवार को वह अपने नए बने घर में गई हुई थी। जब वह वापस पुराने घर में लौटी तो उसने पाया कि उसके मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सोने के गहने व 17000 रूपए गायब थे। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ऊना सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

140
बसोलीः चोरों ने 2 लाख के गहने उड़ाए
- Advertisement -
- Advertisement -
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
Previous article
Next article
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -