Girl in a jacket
HomeHimachalअखिल भारतीय सैनी सेवा समाज की जागरूकता बैठक संपन्न

अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज की जागरूकता बैठक संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित:  अखिल भारतीय सैनी सेवा समाज की जागरूकता बैठक प्रदेशाध्यक्ष अनिल सैनी पौंटा साहिब की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ऊना जिला की अध्यक्षा संतोष सैनी, वरिष्ठ सदस्य देवराज सैनी एवं एनएन सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष अनिल सैनी को शॉल-टॉपी भेंट कर सम्मानित किया। पौंटा साहिब से सुरेश सैनी एवं कुलदीप सैनी ने वशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि सैनी समाज को संगठित करना एवं समाज के विभिन्न वर्गों का शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से उत्थान करना संगठन का मूल उद्देश्य है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सैनी समाज का इतिहास अति प्राचीन, गौरवमयी तथा श्रम की साधना एवं महत्त्वता का रहा है। वैदिक संस्कृति व परम्परा के तहत सैनी समाज प्राचीन काल से ही श्रमनिष्ठ, सेवाभावी, परोपकारी तथा सरल स्वभाव एवं धर्म परायण समाज रहा है, जो प्रकृति के हृदय पर्यावरण की कोख और देशी अस्मिता से संपर्क में रहा है और जिसने अपने परिश्रम, मानवीय कर्मों से परिपूर्ण जीवन के आधार पर भारतीय समाज में अपना एक विशिष्ट स्थान स्थापित किया है।

इस अवसर पर देवराज सैनी, संतोष सैनी, नरेश कुमार सैनी, दर्शन सिंह, मोहित, किशन चंद, एनएम सैनी, महिंद्र सिंह, तिलक राज सैनी, राकेश कुमार, सुरिंद्र सैनी, जतिंद्र सैनी, हरजी लाल सैनी, सुनिल, गौरव, विक्की, शिव करण, रजत, शशिपाल, संदीप कुमार, रमन, हरबंस लाल, बलराम दास, बलंत कुमार आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -