ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत मारपीट का एक मामला दर्ज किया गया है। बलविंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, 29 मई की रात को वह अपने घर पर विजय कुमार के साथ बैठे थे, तभी रामपाल नामक व्यक्ति ने पीछे से आकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
