Girl in a jacket
HomeBreaking Newsकांग्रेस अध्यक्ष को हमलावारों ने मारी गोली, हालत नाजुक

कांग्रेस अध्यक्ष को हमलावारों ने मारी गोली, हालत नाजुक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बारांः राजस्थान के बारां शहर के तलावड़ा रोड पर बदमाशों ने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति गौरव शर्मा को गोली मार दी। घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान हालत में गंभीर घायल नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद में कोटा रेफर कर दिया गया। शर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया की नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा बुधवार को तलावड़ा रोड स्थित निजी जगह पर बैठे हुए थे। वहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर फायर दिया। गोली गौरव शर्मा के सिर में लगी इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मौके से एक व्यक्ति गुजर रहा था। उसने शर्मा को लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर अन्य परिचितों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

लोगों ने घायल नगर अध्यक्ष को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनके परिजनों, परिचितों और समर्थकों की भीड़ लग गई। बारां के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तत्काल कोटा रेफर कर दिया गया। एसपी चौधरी ने बताया की फिलहाल घटना को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर पर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक संभवतया किसी प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर रंजिश के चलते हमला किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग अलग टीमें गठित कर भेजी गई हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। वारदात के बाद बारां शहर में चर्चाओं का बाजार गरमा गया है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -