HomeNationalआरजकतत्वों ने बंद जनरल स्टोर पर 3 बमों से किया हमला, देखें...

आरजकतत्वों ने बंद जनरल स्टोर पर 3 बमों से किया हमला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में बेखौफ अपराधियों ने बंद जनरल स्टोर पर देर रात को बमबाजी की। दरअसल, अराजकतत्वों ने दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। शरारती अनंसरों द्वारा जनरल स्टोर की बंद दुकानों पर देर रात बमबाजी की गई है। एक के बाद एक लगातार तीन बम फेंके गए हैं। अब पुलिस की जांच जारी है और ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है।

दरअसल, प्रयागराज के पुराना कटरा कचहरी रोड थाना के कर्नलगंज का यह मामला बताया जा रहा है। यहां हुई बमबाजी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। अब इस घटना की जांच जारी है। बताया जाता है कि देर रात बदमाशों बंद पड़ी जनरल स्टोर की दुकान पर बमबाजी की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां पहुंचे थे। आरोपियों ने एक के बाद एक लगातार तीन बम फेंके हैं। बम फेंकने के बाद लगातार तीन धमाके होते हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। अब इस घटना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और कई जगहों पर जांच के साथ छापेमारी चल रही है।

अभी तक पुलिस के ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। दूसरी ओर अभी तक आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। हालांकि इस मामले में अब अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस के सूत्रों की माने तो जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा। बता दें कि बीते कुछ महीनों में प्रयागराज के दौरान यह ऐसी पहली घटना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -