Breaking Newsडिब्रूगढ़ से अमृतपाल सिंह का एक और वीडियो आया सामने

डिब्रूगढ़ से अमृतपाल सिंह का एक और वीडियो आया सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद उसे डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। इस जेल में पहले से ही अमृतपाल के साथियों के बंद रखा गया है। डिब्रूगढ़ जेल पहुंचने के बाद बीते दिन खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह पेपरवर्क करता दिख रहा है। यहां अमृतपाल सिंह के साथ कोई दूसरा शख्स भी बैठा हुआ है जो कुछ पेपरों के काम में लगा हुआ है। वहीं बगल में अमृतपाल भी बैठा हुआ है। बता दें कि 36 दिनों बाद अमृतपाल सिंह को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। वहीं अब अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ जेल से एक और वीडियो सामने आई है। जिसमें वह कुछ लोगों के साथ वहां पर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसी जेल में अमृतपाल सिंह का साथी पप्पलप्रीत सिंह सहित अन्य साथी बंद है। अमृतपाल सिंह को लेकर जेल में सुरक्षा के पुख्त प्रबंध किए गए है। 

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय एजेंसियां​ उससे पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ उसके संबंध खंगाल रही है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियां अमृतपाल की ड्रग माफिया और बंदूक डीलरों के साथ संबंध और पंजाब में सांप्रदायिक शांति भंग करने के प्रयासों को स्थापित करने के लिए पूछताछ करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि “अमृतपाल को उसके अन्य सहयोगियों से दूर एक अलग सेल में रखा गया है।” अधिकारी ने कहा कि अमृतपाल से पूछताछ के लिए आईबी, रॉ, एनआईए और अन्य एजेंसियों की टीमें जल्द ही डिब्रूगढ़ जेल पहुंचेंगी।

अधिकारी ने कहा कि एजेंसियां ​​अब अमृतपाल से जानना चाहेंगी कि दुबई से पंजाब आने के लिए उसे आईएसआई की मदद कैसे मिली? जहां वह अपने पारिवारिक व्यवसाय के लिए काम कर रहा था। अमृतपाल ने जॉर्जिया में आईएसआई की ट्रेनिंग भी ली थी। “अमृतपाल से उसके धन के स्रोत के साथ संबंध पर भी पूछताछ की जाएगी। खुफिया एजेंसियों को उसके पाकिस्तान और अन्य देशों के आकाओं से जुड़े होने के बारे में काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।’ गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक टीम के साथ बठिंडा हवाई अड्डे से एक विशेष चार्टर्ड उड़ान ने सुबह 8.25 बजे उड़ान भरी और दोपहर 2.20 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची। हवाई अड्डे पर मौजूद असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अमृतपाल को डिब्रूगढ़ जेल ले गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...