Punjab Govt
HomeNationalOPERATION SINDOOR पर Amitabh Bachchan का आया बयान

OPERATION SINDOOR पर Amitabh Bachchan का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत-पाकिस्तान के बीच जारी जंग को लेकर विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शनिवार को 4 बार प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। विदेश मंत्रालय ने सुबह 10.45 बजे कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें 9 मई रात पाकिस्तानी हमले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर सहमति की बात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कही। इसके 30 मिनट बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शाम 6 बजे प्रेस ब्रीफ किया। इसके आधे घंटे बाद 6.30 बजे रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह और नेवी के कमोडोर रघु आर नायर ने पाकिस्तान के किए दावों की पोल खोली थी और भारत का स्टैंड क्लियर किया। रात 8 बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में ड्रोन अटैक किए।

वहीं अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन से हम दूर को लेकर बयान दिया है। जिसमें ‘जय हिंद, जय हिंद की सेना…’, 19 दिन से चुप्पी साधे बैठे अमिताभ बच्चन अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर लिख डाली पूरी कविता, अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा – ‘जब पत्नी ने कहा ‘मुझे भी मार दो’ !! तो राक्षस ने कहा, ‘नहीं! तू जाके, ‘…को बता’! बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी: मानो, वो बेटी… के पास गई और कहा: ” है चिता की राख कर में, मांगती सिंदूर दुनिया ” तो 11… ने दे दिया सिंदूर!!!’. जय हिन्द जय हिन्द की सेना तू ना थमें गा कभी; तू न मुड़ेगा कभी; तू न झुकेगा कभी कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ! अग्नि पाथ! अग्नि पाथ! अग्नि पाथ!!!’. उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर अब तक कई सारे रिएक्शन भी आ चुके हैं।

वहीं देर रात पाक हम लोग के बाद एकबार फिर विदेश सचिव विक्रम मिसरी लाइव आए। उन्होंने कहा- पिछले कुछ घंटे से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और अतिक्रमण से निपट रही है। सेना को फ्रीहैंड दिया है। ये अतिक्रमण बेहद निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -