Loading...
Punjab Govt
HomeNationalइस दिन शुरू होगी Amarnath yatra, तैनात की जाएंगी CAPF 581 कंपनियां

इस दिन शुरू होगी Amarnath yatra, तैनात की जाएंगी CAPF 581 कंपनियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहली बार इतने कम दिनों की होगी यात्रा

नई दिल्लीः बाबा बर्फानी के दर्शन का इंतजार कर रहे लाखों शिवभक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अमरनाथ धाम की वार्षिक यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है। इस साल 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के पावन दिन समाप्त होगी। इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कुल 581 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाली यह यात्रा पहली बार 38 दिनों की कम अवधि में आयोजित की जाएगी।

इस साल की अमरनाथ यात्रा पहले से थोड़ी छोटी जरूर होगी, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कहीं ज्दाया सख्त और हाईटेक होने जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और केंद्र सरकार ने मिलकर एक बड़ा और सुनियोजित सुरक्षा प्लान तैयार किया है, जिससे यात्रियों को पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके। पिछली बार यह यात्रा 52 दिन चली थी। यात्रा की अवधि घटाने के बावजूद, सुरक्षा में कोई कमी नहीं रखी गई है।

इस बार सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर पूरी यात्रा के लिए एक संयुक्त सुरक्षा योजना बनाई है। पूरे रूट का सुरक्षा ऑडिट किया गया है, साथ ही डिजिटल मैपिंग भी की गई है ताकि हर इलाके पर पैनी नजर रखी जा सके। सभी यात्रियों और पोनी राइडर्स के लिए डिजिटल पहचान पत्र बनाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, यात्रा रूट से जुड़े सभी नेशनल हाईवे और अप्रोच रूट्स को काफिले के दौरान ब्लॉक किया जाएगा। खास बात यह है कि पहली बार अमरनाथ यात्रा काफिले के साथ जैमर लगाए जाएंगे और CAPF की एस्कॉर्ट टीमें सुरक्षा प्रदान करेंगी।

सुरक्षा के लिए ड्रोन, बम डिस्पोजल स्क्वाड, क्विक रिएक्शन टीम (QRT), के-9 डॉग स्क्वाड और ज्वाइंट पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) भी तैनात रहेंगे। हर यात्री के मूवमेंट पर निगरानी रखने के लिए ट्रैकिंग और निगरानी तकनीक का भी सहारा लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और GPS आधारित ट्रैकिंग सिस्टम भी एक्टिव रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी होगी कि किसी भी आपात स्थिति में फौरन प्रतिक्रिया दी जा सके। अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और सुरक्षा का संतुलन बनाकर चलाया जाने वाला एक बड़ा मिशन बन चुका है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियां बता रही हैं कि इस बार की यात्रा श्रद्धा और सुरक्षा-दोनों की मिसाल बनेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page