ऊना,सुशील पंडित: जमीन खरीदने के लिए बिक्री समझौते के तहत रकम लेने के बावजूद सेल डीड निष्पादित न करने और बाद में जमीन का कुछ हिस्सा तीसरे पक्ष को बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मेन बाजार ऊना निवासी तरुण पुरी ने पुलिस थाना सदर ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसने राज कुमार निवासी गगरेट, तहसील घनारी सहित करीब आठ लोगों को जमीन खरीदने के लिए बिक्री समझौते के तहत पैसे दिए थे। आरोप है कि रकम प्राप्त करने के बावजूद संबंधित लोगों ने जमीन की बिक्री विलेख (सेल डीड) निष्पादित नहीं की। इतना ही नहीं, बाद में उसी जमीन के कुछ हिस्से को तीसरे पक्ष के नाम बेचने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।