Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarकचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम के सारे प्लान फेल, लोग बोले...

कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम के सारे प्लान फेल, लोग बोले नहीं फेंकने देंगे यहां कूड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर:  जालंधर शहर में कचरा प्रबंधन बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है। कचरा प्रबंधन को लेकर नगर निगम के सारे प्लान फेल हो रहे हैं। मॉडल टाउन औऱ आसपास के कचरे के लिए निगम ने फोल्हड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट की जगह पर डंप बनाने का प्लान किया तो वहां पर भी लोगों का विरोध शुरू हो गया। लोग वहां पर अब भी धरना लगाकर बैठे हुए हैं और कचरा नहीं फेंकने दे रहे हैं।

लोगों का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि नगर निगम अपने फैसले को वापस नहीं लेता और यहां पर कचरा भेजना बंद नहीं करवाता। दूसरी तरफ जिन लोगों की कचरा इकट्ठा करने से रोजी-रोटी जुड़ी हुई है वह भी परेशान हैं। घरों से रेहड़ियों में कूड़ा इकट्ठा करने वालों का कहना है कि कूड़े का कोई प्रबंधन न होने के कारण उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें और कहां पर जाएं।

पहले मॉडल टाउन सबसे पुराना डंप था वहां पर उन्हें कूड़ा फेंकने से रोका गया। नई व्यवस्था फोल्हड़ीवाल में की गई, लेकिन अब यहां पर भी कूड़ा नहीं फेंकने दिया जा रहा है। कूड़ा इकट्ठा करने वालों ने कहा कि हालांकि उन्हें फोल्हड़ीवाल डंप काफी दूर पड़ता है, लेकिन वह जगह न होने के कारण यहां पर भी कूड़ा फेंकने के लिए राजी थे। अब यहां पर भी विरोध शुरू हो गया है।

वहीं गार्डन कॉलोनी, जालंधर हाइट्स में रहने वाले लोगों का कहना है कि एक वह ट्रीटमेंट प्लांट से ही परेशान हैं। यहां कचरे का डंप बनाकर उनकी मुसीबतों में और इजाफा कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि ट्रीटमेंट प्लांट और कचरे के कारण फैल रही बदबू से उनका घरों में रहना मुहाल हो गया है। यहां पर यदि डंप बन गया तो बीमारियां फैलेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -