Loading...
Punjab Govt
HomeNationalफंसे 149 यात्रियों को लेकर Dubai से दिल्ली पहुंची Air India की...

फंसे 149 यात्रियों को लेकर Dubai से दिल्ली पहुंची Air India की Flight

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और धमाकों के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हमलों का असर हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचा। फ्लाइट एआई916डी आज सुबह करीब 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयरक्राफ्ट वीटी-ईडीसी में कुल 149 यात्री सवार थे। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से मिडिल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण है।

इस माहौल के बीच एयर इंडिया की यह पहली उड़ान थी, जिससे यात्रियों को भारत लाया गया। इससे पहले सुबह एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के 143 कॉकपिट और केबिन क्रू सदस्यों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया। यह लोग दुबई में फंसे हुए थे। दुबई से लौटे यात्रियों ने भारत लौटने पर राहत की सांस ली है। साथ ही उन्होंने सरकार और एयरलाइंस का शुक्रिया भी अदा किया है।

एयर इंडिया ने अपने बयान में कहाकि मौजूदा हालात में उनकी टीम लगातार काम कर रही है। इस दौरान बेहतर समन्यव के साथ चीजों को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा एयर इंडिया ने सहयोग के लिए भारत सरकार, डीजीसीए और दुबई के स्थानीय अधिकारियों का भी आभार जताया है। साथ ही एयरलाइन ने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। बयान में कहा गया है कि हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इसके अलावा अधिकारियों के भी लगातार टच में हैं, जिससे मौका मिलते ही अधिक फ्लाइट्स ऑपरेट की जा सकें। वहीं दूसरी ओर यात्रियों ने अनुभव साझा किया। एक अन्य यात्री ने बताया कि एतिहाद एयरवेज ने रद्द उड़ानों से प्रभावित यात्रियों के लिए होटल और अन्य सहायता की व्यवस्था की थी और अबू धाबी हवाईअड्डे पर फंसे यात्रियों की देखभाल की। भारत में प्रमुख विमानन कंपनियों एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर और स्पाइसजेट ने मध्य पूर्व के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित कर दी थीं। खाड़ी मार्गों पर निर्भर कुछ यूरोपगामी उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page