Himachal Govt
Nationalदिल्ली के लाल किले में हुए धमाके के बाद उठी Operation Sindoor...

दिल्ली के लाल किले में हुए धमाके के बाद उठी Operation Sindoor 2.0 की मांग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: राजधानी के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद अब सोशल मीडिया पर माहौल गर्मा गया है। घटना के कुछ घंटों के बाद ही एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर Operation Sindoor 2.0 ट्रेंड करने लग गया है। हजारों यूजर्स पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से इस धमाके के बाद सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का यह भी कहना है कि देश में बढ़ते आतंकी खतरों के खिलाफ अब एक निर्णायक एक्शन लेने का समय आ गया है।

सोशल मीडिया पर हुआ ऑपरेशन सिंदूर 2.0

इस धमाके की खबर सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी है। कुछ लोगों ने पुराने ऑपरेशनों जैसे कि ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए लिखा कि अब उसके 2.0 वर्जन की जरुरत है। कुछ अन्य लोगों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सराहना भी की है। उन्होंने तेजी से मौके पर पहुंचकर पूरा इलाका सील कर दिया है और जांच भी शुरु कर दी है।

लोगों का फूटा गुस्सा

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 जैसे ट्रैंड सिर्फ गुस्सा नहीं बल्कि लोगों की चिंता भी दर्शाता हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह कहा है कि दिल्ली जैसे हाई सिक्योरिटी जोन में धमाका होना यह दर्शाता है कि सुरक्षा को और भी मजबूत बनाना जरुरी है।

जांच में जुटी एनआईए की टीमें

इस धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और एनआईए की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अभी घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ होगा कि धमाके के पीछे कौन-कौन सी ताकतें थी। ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का ट्रैंड सोशल मीडिया पर यह दिखा रहा है कि लोग अब सिर्फ प्रतिक्रियाओं से आगे जाकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। देश की जनता यह चाहती है कि आतकंवाद के खिलाफ कोई भी नरमी न बरती जाए और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। फिलहाल इस ब्लास्ट मामले में अभी जांच चल रही है और देश की निगाहें एजेंसियों की रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: शोरूम के बाहर से पिकअप चोरी, देखें CCTV

होशियारपुरः भरवाई रोड पर एक पिकअप चोरी करने...

सड़क हादसे में UP की मशहूर Youtuber Chhavi Varshney की मौत, उज्जैन महाकाल जा रहा था परिवार

मौके पर मां ने भी तोड़ा दम नई दिल्ली: उत्तर...

Punjab News: 25 वर्षीय नौजवान ने की आत्महत्या, डेढ साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर में...

खत्म हुई विद्यार्थी परिषद की भूख हड़ताल, कार्यकर्ता मीनाक्षी राणा ने जूस पिलाकर खत्म किया आंदोलन, देखें वीडियो

ऊना(सुशील पंडित): महाविद्यालय में पिछले 13 दिनों से चल रही विद्यार्थी परिषद की भूख हड़ताल बुधवार को 14वें दिन...

Punjab News: शोरूम के बाहर से पिकअप चोरी, देखें CCTV

होशियारपुरः भरवाई रोड पर एक पिकअप चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई...

Punjab News: गलत दिशा से आए कैंटर से टकराई 2 कारें, आधा दर्जन लोग घायल, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शुगर मिल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 2 गाड़ियों में सवार लगभग...

सड़क हादसे में UP की मशहूर Youtuber Chhavi Varshney की मौत, उज्जैन महाकाल जा रहा था परिवार

मौके पर मां ने भी तोड़ा दम नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में रहने वाली मशहूर यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय...