मेरठः हाल ही में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति के शव के टुकड़े कर उसको टब में डालकर सीमेंट भर दिया था। इस घटना से पूरा देश हाल ही में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति के शव के टुकड़े कर उसको टब में डालकर सीमेंट भर दिया था। इस घटना से पूरा देश में हाहाकार मच गई है। सभी लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं।
सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान ने प्रेमी संग ऐसे बताए हसीन पल, देखें वीडियो#BREAKING #viralvideo #VIDEO #TwitterDown #BreakingNews #sourav #PoojaHegde #SikandarTrailer pic.twitter.com/4XGehysd2S
— Encounter India (@Encounter_India) March 22, 2025
वहीं अब इस घटना के बाद आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे बेखोफ बिना कोई फिक्र के अपने प्रेमी के साथ जश्न मनाती नजर आ रही है। आपकों बता दें, मुस्कान और साहिल का ये वीडियो मर्डर के बाद का बताया जा रहा है। इस दौरान मुस्कान वादियों की सैर, क्लब में पार्टी, बर्थडे सेलिब्रेशन और होली के रंग में नाचती और गाती नजर आ रही है। यह मेरठ की मुस्कान की उस जिंदगी के काले पन्ने हैं, जो उसने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद बिताए।
शव के टुकड़े ड्रम में सीमेंट से सील करने के बाद मुस्कान बॉयफ्रेंड साहिल के साथ शिमला, मनाली और कसोल गई थी। वहां उसने क्लब में साहिल के बर्थडे पर सरप्राइज केक काटा। सारे पैसे सौरभ के थे, जो मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल पर उड़ाए। दोनों के चेहरे की खुशी ये जाहिर करती है कि सौरभ के टुकड़े करने का उन्हें बिल्कुल मलाल नहीं है। वे दोनों बिना किसी डर और दुख के अपने जश्न मना रहे हैं।