ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई दौलतपुर चौक द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत 16 अगस्त से कर दी गई है। जिस में इकाई के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के नए स्तर में पढ़ने आए विद्यार्थियों का स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। महाविद्यालय में अब तक कुल 800 का लक्ष्य रखा गया और अब तक कुल 140 सदस्यता की जा चुकी है। वहीं आज इस मौक़े पर विभाग संगठन मंत्री अमन राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अभाविप एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है तथा देश समाज एवं छात्र हितों के साथ भारत के पुनर्निर्माण हेतु सदैव गतिमान रहने वाला संगठन है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के विद्यार्थी परिषद की सदस्यता लेने का आह्वान किया।

अभाविप चलाएगी 31 अगस्त तक सदस्यता अभियान
- Advertisement - 

Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -