Breaking Newsआप सांसद संजय सिंह ने ED अफसर को नोटिस भेजकर दी ये...

आप सांसद संजय सिंह ने ED अफसर को नोटिस भेजकर दी ये चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों को मानहानि का नोटिस भिजवाया है। ये नोटिस ED के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा और कथित आबकारी घोटाले मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी जोगेन्दर को भेजा गया है। संजय सिंह ने अधिकारियों से 48 घंटे के भीतर माफी मांगने, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का दावा है कि ईडी ने चार्जशीट में मेरा नाम झूठा डाला है। किसी गवाह ने मेरा नाम नहीं लिया है। इसके बावजूद केस में मेरा नाम होना, इस बात के संकेत हैं कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुझे बदनाम करने लिए एक षड्यंत्र के तहत मेरा नाम अपनी कंप्लेंट में डाला है। जबकि मेरे खिलाफ ना तो कोई गवाह है ना ही सबूत। दरअसल, आप नेता संजय सिंह ने वीरवार को कहा था कि दिल्ली शराब घोटाला मामले के आरोप पत्र में ‘फर्जी’ तरीके से नाम शामिल करने को लेकर मैं  ईडी के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। 

इस मसले पर बीते शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ईडी आप नेताओं को फंसाने के लिए टॉर्चर के साथ हर हथकंडे अपनाने पर उतारू है। आप नेताओं और उनसे जुड़े लोगों पर दबाव डालकर झूठे बयान लिए जा रहे हैं। संजय सिंह के मामले में उन्होंने कहा कि ईडी ने जिस व्यक्ति के बयान के आधार पर संजय सिंह का नाम अपने चार्जशीट में लिया है, उसने अपने बयान में वैसा कुछ नहीं कहा, जैसा कि चार्जशीट में ईडी ने उल्लेख किया है। ईडी ने चार्जशीट में कुछ और ही उल्लेख किया है। इतना ही नहीं, ईडी ने चार्जशीट में कहा कि मनीष सिसोदिया ने फोन तोड़ दिए, जबकि उनके फोन ईडी के कस्टडी में हैं। हकीकत यह है कि ईडी गलत सबूत पेश कर अदालत को गुमराह करने पर उतारू है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...