पंचकूला: पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर रामपुर गांव के पास पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि पैदल जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
बाइक सवार युवक भी गंभीर तौर पर घायल हो गया है। बाइक सवार घायल की पहचान पिंजौर की विश्वकर्मा कालोनी के रहने वाले बल्लीराम के तौर पर हुई है। युवक एक बेकरी शॉप पर काम करता है। घायल युवक मूल रुप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है।
उसका परिवार काफी समय से पंचकूला में रहता है। घटना के समय वह बाइक पर सवार होकर बेकरी शॉप पर जा रहा था। पिंजौर थाना के अमरावती चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि सूरजपुर के गांव रामपुर सियूडी के सामने यह हादसा हुआ है। इसमें एक मोटरसाइकिल सवार और पैदल जा रहे व्यक्ति की टक्कर हो गई है।
हादसे में युवक की मौत हो गई है। इसकी शिनाख्त के लिए प्रयास भी चल रहा है।
