Himachal Govt
PhagwaraPunjabi Singer KHAN SAAB के घर छाई शोक की लहर

Punjabi Singer KHAN SAAB के घर छाई शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ा: पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। दरअसल, फगवाड़ा में मशहूर गायक खान साहब की मां का अस्पताल में निधन हो गया। मृतिका की पहचान सलमा प्रवीन के रूप में हुई है। खान साहब की मां सलमा प्रवीन लंबे समय से बीमार थीं। सलमा का चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बीते दिन उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि खान साहब इस समय विदेश में हैं और अपनी मां के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, वह आज भारत लौट आएंगे ताकि अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। इस दुख की घड़ी में, पंजाबी संगीत जगत के कई कलाकार खान साहब और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

सलमा प्रवीन को जानने वाले लोग बताते हैं कि वे धार्मिक और मिलनसार रही हैं। वे अपने परिवार के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहीं। उनके निधन से परिवार में गहरा सूनापन छा गया है। रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों का कहना है कि खान साब का अपनी मां से बेहद लगाव था और वे अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी अपनी मां का जिक्र करते रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वह मां के साथ वीडियो शेयर करते रहते थे।

सिंगर खान साब का जन्म पंजाब के कपूरथला में हुआ है। उनका असली नाम इमरान खान है। पंजाबी सिंगर गैरी संधू के साथ एल्बम करने के दौरान संधू ने इनका नाम चेंज कर खान साब कर दिया। इसका खुलासा खुद खान साब ने कपिल शर्मा के शो में किया था। इसके बाद वह खुद भी इसी नाम से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट...

Phagwara News: Lovely Professional University में छात्रा ने किया Suicide

फगवाड़ाः Lovely Professional University की छात्रा द्वारा सुसाइड करने...

Punjab News: होटल के पीछे खड़ी बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग और गुरदासपुर सिटी पुलिस ने शहर के...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटी सोने की बालियां, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में चोरी और लूट की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच...

PU चुनाव में जीत के बाद अंकित बिढान ने दरबार साहिब में टेका मत्था, देखें वीडियो

कहा- हम घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरा करेंगे अमृतसरः पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट...

पंजाब कैबिनेट मंत्रियों ने पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के निधन पर दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने आज अपने कैबिनेट सहयोगी मोहिंदर भगत के साथ उनके पिता, प्रख्यात राजनीतिज्ञ एवं...