Loading...
HomeInternationalHighway पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, आधे किलोमीटर एरिया में फैली Gas,...

Highway पर अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर, आधे किलोमीटर एरिया में फैली Gas, 4 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सैंटियागोः चिली में एक भयानक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक गैस टैंकर पलट गया और उसके बाद जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके में आसपास कई वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे भारी तबाही और अफरा-तफरी मच गई। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्घटना की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वीडियो मुताबिक, एक ट्रक हाईवे पर जा रहा होता है कि तभी अचानक उसका नियंत्रण बिगड़ जाता है और वह अनियंत्रित होकर पलट जाता है। टैंकर के पलटते ही करीब आधे किलोमीटर के इलाके में गैस ही गैस फैल जाती है। इसके बाद देखते ही देखते आग लग गई जिससे लोगों को बचने का मौके ही नहीं मिला। दुर्घटना उत्तरी सैंटियागो के रेंका कम्यून में एक प्रमुख राजमार्ग और औद्योगिक क्षेत्र के पास हुई।

जानकारी देते एक पुलिस प्रमुख ने बताया कि ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया था और दुर्घटना हो गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक भी मृतकों में शामिल था। अभियोजक कार्यालय दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है। ट्रक स्थानीय गैस कंपनी गैस्को से संबंधी था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page