Girl in a jacket
HomeNationalHighway पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, लोगों में मची लूटने की...

Highway पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रतापगढ़ः गुजरात के प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर जहानाबाद फ्लाईओवर के पास गुजरात से कोलकाता जा रहा डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा गया। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद फ्लाईओवर के पास यह हादसा हुआ है। नियंत्रित होकर पलटे एक टैंकर से रिस रहे डीजल को लूटने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद हाईवे की नालियों और गड्ढों में बहे डीजल को भरने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी हुई है। वायरल वीडियो में लोग डीजल को डिब्बों और बाल्टियों में भरते दिखे, जो किसी भी वक्त बड़े धमाके या हादसे का कारण बन सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला।

हादसे में टैंकर चालक विमल सिंह (निवासी वैशाली, बिहार) को मामूली चोटें आईं। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ी जनहानि टल गई। हादसे की सूचना पर हथिगवां पुलिस, फायर ब्रिगेड और हाईवे अथॉरिटी की टीमें मौके पर पहुंचीं। हाइड्रा मशीन की मदद से टैंकर को सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोग चोरी-छिपे डीजल भरते रहे। पुलिस ने लोगों से ऐसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -