Punjab Govt
HomeNationalतेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार बाप-बेटी को कुचला, लड़की की दर्दनाक...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार बाप-बेटी को कुचला, लड़की की दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दुर्गः राजनांदगांव से अपने मायके भिलाई आ रही एक 29 साल की महिला की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना 22 नवंबर की सुबह पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका का नाम साक्षी द्विवेदी (29) है, जो राजनांदगांव की एक निजी कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव थी।

जानकारी के मुताबिक, साक्षी राजनांदगांव में ससुराल में रहती थी। 22 नवंबर की सुबह वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी। यहां से उसके पिता उसे लेने पहुंचे थे। स्टेशन से पिता-बेटी बाइक से भिलाई-3 स्थित अपने मायके की ओर निकल पड़े, जैसे ही वे पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता बाइक समेत दूर जा गिरे, जबकि साक्षी पीछे की ओर सड़क पर गिरते ही ट्रेलर की चपेट में आ गई। ट्रेलर उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, साक्षी की शादी इसी साल फरवरी 2025 में हुई थी। परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही पति और ससुराल पक्ष भी भिलाई पहुंच गया। पति बार-बार फूट-फूटकर रो रहे हैं। हादसे के बाद साक्षी के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार यही कह रहे हैं कि अगर वे स्टेशन न गए होते या रास्ता बदल लेते, तो शायद बेटी बच जाती। परिजन उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सदमे से उबर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। वहीं पुलिस ने कहा है कि आरोपी चालक जल्द पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -