Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: चलती गाड़ी में अचानक से लगी आग, बाल-बाल बचा चालक,...

Punjab News: चलती गाड़ी में अचानक से लगी आग, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुर: गांव हल्ला के पास एक चलती वोक्सवैगन कार में आग लग गई हालांकि कार चालक मामूली रुप से झुलस गया परंतु गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। हल्ला गांव के निवासी जुगराज सिंह ने बताया कि वह गांव से किसी काम के लिए अपनी कार से निकला था। उसकी कार पहले भी एक-दो बार खराब हो चुकी थी और उसने एजेंसी में इसकी शिकायत भी की थी। आज जब वह घर से निकला तो थोड़ी ही दूर जाकर उसको यह महसूस हुआ कि इंजन बॉक्स के पास में से धुआं निकल रहा है।

इस दौरान उसने तुरंत गाड़ी रोक दी और बोनट खोल दिया। तभी उसमें जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटें निकलने लग गई। इसी कारण से वह मामूली रुप से झुलस गया और कार से दूर हो गया। वहां से जा रहे राहगीरों ने फायर ब्रिगेड़ को इस मामले की सूचना दी और खुद भी आग बुझाने की कोशिश की। लोगों की मदद से आग पर थोड़ा बहुत काबू पाया गया लेकिन फायर ब्रिगेड़ आने पर आग पूरी तरह से बुझा दी गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -