Loading...
Punjab Govt
HomeNationalबकरी के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, घंटों किया दुलार,...

बकरी के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, घंटों किया दुलार, लोगों की थमी सांसे, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अजमेरः जिले के लाखन कोटड़ी क्षेत्र में हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली जहां, एक बंदर अचानक बकरी के छोटे बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक उसे अपने पास रखकर दुलार करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बंदर ने बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे बंदर अचानक आया और बकरी के बच्चे को उठाकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया। बकरी का मालिक और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। पहले तो लोगों को डर था कि बंदर बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन वह उसे गोद में लेकर शांत बैठा रहा और बीच-बीच में दुलार करता नजर आया। बकरी के बच्चे को सुरक्षित छुड़ाने के लिए लोगों ने बंदर का ध्यान भटकाने की कोशिश की। उसे फल और अन्य खाने-पीने की चीजें फेंकी, ताकि वह लालच में आकर बच्चे को छोड़ दे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर ने आखिरकार बकरी के बच्चे को नीचे छोड़ दिया। नीचे मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में बकरी के बच्चे को कोई चोट नहीं आई।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page