Punjab Govt
HomeNationalफुटपाथ पर सो रहे मजदूर की हत्या, टाइल्स मारकर बुरी तरह सिर...

फुटपाथ पर सो रहे मजदूर की हत्या, टाइल्स मारकर बुरी तरह सिर फोड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंदौरः जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां, फुटपाथ पर सो रहे एक मजदूर की सिर पर टाइल्स मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नारायण पांचाल (50) निवासी भोपाल के रूप में हुई है, जो वर्षों से इंदौर में रह रहा था।

जानकारी मुताबिक, नंदलालपुरा सब्जी मंडी के पास मजदूर नारायण एक दुकान के बाहर सोया हुआ था, तभी रात करीब 3 बजे एक बदमाश वहां पहुंचा। उसने नारायण की जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। जब नारायण ने विरोध किया तो आरोपी ने इंटरलॉक टाइल्स से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह राहगीरों ने खून से सना शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एमजी रोड थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पास ही स्थित ‘शांति प्रतिष्ठान’ नामक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी का चेहरा दिखा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -