देहरादून: डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया था। जिसमें रेत से भरे डंपर ने टोल पर खड़ी 3 कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब डोईवाला की लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है।
Toll plaza पर भीषण हादसे का दिल-दहलाने वाला CCTV आया सामने #Tollplaza #Sreeleela #kunalkamra #SunnyDeol pic.twitter.com/MQ5gdD9hJy
— Encounter India (@Encounter_India) March 24, 2025
वीडियो में आप देख सकते हैं की लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक डंपर चालक द्वारा नियंत्रण खो देने की वजह से एक कार बुरी तहर से चकनाचूर हो गया है। यह हादसा सुबह 7:29 बजे हुआ जब एक रेत से भरा डंपर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और 3 कारों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अफरातफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई। इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू किया गया।