Punjab Govt
HomeNationalToll बचाने के चक्कर में गई दोस्त की जान, 2 गंभीर घायल

Toll बचाने के चक्कर में गई दोस्त की जान, 2 गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोरबाः जिले में बीती शाम बाइक सवार 3 युवक टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सारी घटना CCTV में कैद हो गई।

जानकारी मुताबिक, मृतक की पहचना अमन जांगड़े (24) के रूप में हुई है, जो पाली का रहने वाला था। वहीं घायल जोहार सिंह का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में इलाज जारी है। जबकि दूसरे घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। 28 सितंबर को अमन जांगड़े अपने 2 दोस्तों के साथ किसी काम से कटघोरा गया था। शनिवार शाम करीब 5 बजे वह घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार रजकम्मा टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़े। हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है।

घटना की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोहार सिंह का इलाज जारी है। वहीं दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों से प्राथमिक इलाज देकर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। कटघोरा थाना धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -