मथुराः यमुना नदी में एक बच्चे के डूबने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोग उसकी वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि बाद में एक युवक उसको बचाने की कोशिश के लिए नदी में उतरा, परन्तु तेज बहाव के चलते बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। वहीं आसपास के लोग दौड़कर घाट पर पहुंचे। यहां नहा रहे अन्य बच्चों को पकड़कर लोगों ने उनसे पूछताछ की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। बल्कि साथ में नहा रहे लड़के भाग गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है। पूरी घटना सोमवार दोपहर 3 बजे बंगाली घाट की बताई जा रही है।
नदी में डू बा ब च्चा, ब चा ने की बजाए Video बनाने में व्यस्थ रहे लोग pic.twitter.com/8Woegn8DiJ
— Encounter India (@Encounter_India) August 26, 2025
जानकारी देते बंगाली घाट पुलिस चौकी इंचार्ज अखिलेश वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को रात होने की वजह से सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। मंगलवार सुबह 7 बजे से टीम बच्चे की तलाश कर रही है। घाट किनारे नहा रहे बच्चे के कपड़े को कब्जे में ले लिया जिसके आधार पर क्षेत्रों में उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।