Punjab Govt
HomeNationalगली में खेल रहे बच्चों और महिला को Car ने कुचला, देखें...

गली में खेल रहे बच्चों और महिला को Car ने कुचला, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः एक तेज रफ्तार कार द्वारा घर के बाहर बैठी एक महिला और पास में खड़े 4 बच्चों को रौंदने का मामला सामने आया है। हादसे में महिला के सिर में चोट लगी, जबकि चारों बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। यह पूरा हादसा सामने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज 10 मई को सामने आया है।

अजय आहूजा नगर निवासी बंटी ने बताया कि 8 मई की रात 9 बजे करीब मां इंद्रा बाई (55) मकान के बाहर बैठी थी। घर के सामने भतीजा विवान (7) और भतीजी यशिका (11) खेल रहे थे। उनके साथ पड़ोसी के बच्चे वैशाली (8) और उसकी चचेरी बहन अनिशा (10) भी थी। बच्चे साइकिल चला रहे थे। इसी दौरान एक साइकिल की चेन उतर गई। इस पर मां इंद्रा बाई साइकिल की चैन ठीक करने लगी। तभी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आई और सभी को रौंद दिया और 10 फीट दूर तक घसीटता ले गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले। उन्होंने गाड़ी के ड्राइवर को पकड़ा और जमकर धुनाई की। हादसे में मां इंद्रा बाई समेत चारों बच्चे घायल हो गए।

बंटी ने बताया कि मां, भतीजे और भतीजी को विज्ञान नगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। भतीजी यशिका के हाथ और सिर में चोट लगी है। आज उसके हाथ का 5 घंटे ऑपरेशन चला है। मां इंद्राबाई के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनका भी ऑपरेशन होगा। विवान के हाथ, नाक और मुंह पर गंभीर चोट है। पड़ोसी बच्चों वैशाली (8) का हाथ फ्रैक्चर हुआ है और पीठ में भी चोट लगी है, जबकि अनिशा (10) के हाथ-पैर में चोट आई है। घटना के बाद पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

एएसआई घमंडी लाल ने बताया कि घायल महिला इंद्रा बाई के बेटे बंटी राठौड़, हेमंत राठौड़ और पड़ोसी मनोज मेहरा ने शिकायत दी है। कार ड्राइवर चिराग जांगिड़ के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -