पंजाबः पॉश इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 स्पा सेंटरों पर रेड कर 37 लोगों को किया काबू, देखें वीडियो

पंजाबः पॉश इलाके में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 स्पा सेंटरों पर रेड कर 37 लोगों को किया काबू, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले की पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्पा सेंटरों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए कस्बा खन्ना पुलिस ने 5 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 23 महिला कर्मचारियों और 14 पुरुष ग्राहकों सहित 37 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि इन 37 लोगों को पूछताछ और कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया गया। गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। आरोपियों की पहचान हरियाणा के मनोज डागर (सिटी सेंटर में रिलेक्स हाई स्पा के मालिक), उनकी पत्नी मोना, राजपुरा के सुखविंदर सिंह (सेलिब्रेशन मॉल में एचएम स्पा सैलून के मालिक), पानीपत के जोगिंदर सिंह (न्यू एरा के मालिक) के रूप में हुई है।

बाकी 4 आरोपियों में हरियाणा के कप्तान सिंह, प्रीत नगर लुधियाना की जूही शर्मा उर्फ ​​पूजा, संगरूर की संदीप कौर और उत्तर प्रदेश की रूबी सिंह शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने पॉश इलाके में दबिश दी और जिस्मफरोशी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है। SP-D डॉ. प्रज्ञा जैन की देखरेख में विशेष टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर सेलिब्रेशन मॉल और सिटी सेंटर सहित पॉश मॉल में चल रहे पांच स्पा पर छापेमारी की। कुछ युवकों ने पुलिस को देख भागने की कोशिश भी की, लेकिन मौका रहते उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इलाके के लोगों के मुताबिक अक्सर इन इलाकों में रोजाना जिस्मफरोशी का काम चलता रहता है। इस कारण लोग भी परेशान हैं।