पंजाब : इस लड़की के बुलंद हौसले देखकर आप भी करेंगे इसे सलाम, देखें वीडियो

पंजाब : इस लड़की के बुलंद हौसले देखकर आप भी करेंगे इसे सलाम, देखें वीडियो

लुधियाना : चंद्र नगर में रहने वाली रितु को बचपन में पोलियो की बीमारी हो गई थी। इसके बाद वह बिल्कुल भी अकेले कहीं भी नहीं जा सकती थी, पर होंसले इतने बुलंद थे कि वह कुछ ना कुछ करने के लिए मेहनत करती रहती। रितु ने ऑनलाइन कुकिंग और बेकरी प्रोडक्ट्स बनाने की क्लास लगाई और उसके बाद सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से अपने केक बेचने शुरू किया। लोगों को जब ऋतु के बने केक पसंद आने लगे तो उसने सोशल मीडिया पर केक वाला ढाबा अपना पेज बनाया।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उसके बाद ऋतु के पास केक, पेस्ट्री और बेकरी का सामान सीखने के लिए बच्चों का आना शुरू हो गया। बच्चे ही नहीं, औरतें, कॉलेज में पढ़ती लड़कियां हैं, डॉक्टर है जिनको रितु ने सिखाना शुरू किया। अब रितु घर में ही रोजाना 2-2 बच्चों की क्लास लगाती हैं और इतना ही नहीं रितु घर बैठकर ही विदेश में रहने वाले बच्चों को भी बेकरी प्रोडक्ट बनाने की ट्रेनिंग दे रही है।

हौसला इतना बुलंद है कि आप अकेली कहीं भी नहीं जा सकती फिर भी मेहनत कर रही है। जोकि उन लोगों के लिए मिसाल है जो काम से दूर भागते रहते है। रितु के बनाए केक खाकर हर कोई वाह बोलता है। रितु ने बताया कि उसके परिवार वालों का उसको बहुत सहयोग है। रितु अपने कमरे में बैठकर ही यह सारा सामान बनती है और जो स्टूडेंट आते हैं उनको भी वहीं पर सिखाती है।