पंजाब : डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, देखें वीडियो

पंजाब :  डेंगू-चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी, देखें वीडियो

मोगा : आज कल के मौसम में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। वही इस साल भी मौसम के परिवर्तन के कारण इस साल भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वही अगर सरकारी अस्पताल की बात की करे तो अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए है। वही इन मरीजों के लिए अलग से वार्ड तैयार किए गए है। मरीजों के इलाज के लिए सभी दवाई फ्री में दी जा रही है।

वही डाक्टरों के कहने के मुताबिक की अगर मरीज के हाथ पाव दर्द कर रहे है या थोड़ा बुखार होता है। तो तुरंत अपने नजदीकी डाक्टर को जरूर दिखाए। सरकारी हस्पताल में हर तरह के टैस्ट और दवाई मुफ्त में दी जाती है। वही इस समय मोगा में 8 मरीज दाखिल है। जिनका इलाज चल रहा है। मरीजों ने बताया की उनका इलाज यहां पर सही ढंग से हो रहा है सभी दवाई भी यही से फ्री मिल रही है।