- Advertisement -
Punjab Government Advertisement
HomePunjabPhagwaraपंजाब : अब इस जिले में हुई इंसानियत शर्मसार!

पंजाब : अब इस जिले में हुई इंसानियत शर्मसार!

11 वर्षीय बच्ची के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार 

कपूरथलाः जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत पर फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है।  

एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि 21 नवंबर को उसे बच्ची के स्कूल बुलाया गया। जब वह स्कूल पहुंची तो बच्ची ने बताया कि आपके जाने के बाद पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला लगभग पिछले एक महीने से चल रहा है। उसने यह भी बताया कि पिता ने इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा और उसकी मां को भी जहर देकर मार देगा।  

महिला की शिकायत के बाद फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी तथा 3, 4 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page