जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कत्ल की गुत्थी

जालंधरः पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कत्ल की गुत्थी

आरोपी को गिरफ्तार कर किया चौकाने वाला खुलासा

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को 24 घंटों में सुलझा लिया है। देहात एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की अगुवाई में सब डिविजन करतारपुर के इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में गुरमीत राम निवासी आर्य नगर में उसकी पत्नी सुरिंदर कौर की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने नीरज कुमार उर्फ गलहोरा पुत्र मनोहर लाल निवासी आर्य नगर करतापुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू, लकड़ का फट्टा, जूपिटर स्कूटरी, खून से सनी कैपरी और टी-शर्ट बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला है कि मृतक जो कि उसकी रिश्ते में दादी लगती है, वह उनके घर में जादू-टोने करती है। आरोपी ने बताया कि इस कारण उसके भाई की शादी नहीं हो रही। वहीं उसकी मां और उसके घर में रखे जानवर बीमार हो रहे है। इस मामले में गुस्से में आकर आरोपी ने महिला का कत्ल कर दिया।