जालंधर: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत 

जालंधर: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत 
जालंधर: पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला

जालंधर/वरुण: महानगर के बस अड्डे से युवक की मौत का मामला सामने आया है। बस अड्डे के नजदीक फ्लाईओवर पर पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते थाना प्रभारी मेजर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डिवीजन नंबर-6 में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस को मृतक की तालाशी दौरान कोई ऐसा कागज बरामद नहीं हुआ जिससे युवक की पहचान हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।