Himachalपंजाबः अब आप पार्टी का सदस्य कार में लेने पहुंचा सरकारी गेहूं,...

पंजाबः अब आप पार्टी का सदस्य कार में लेने पहुंचा सरकारी गेहूं, जारी हुए जांच के आदेश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः सरकार की ओर से आटा-दाल योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे के लोगों को सरकारी गेहूं दिया जाता है। वहीं कई ऐसे भी लोग हैं जिनके अपने बड़े घर हैं और गाड़ियां रखी हुई हैं। वे भी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामले से जुड़ा कस्बा गोइंदवाल साहिब में एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कार में दो रुपये किलो वाली सरकारी गेहूं को रखवाकर ले जा रहा है। यह व्यक्ति विधानसभा हलका खडूर साहिब में पड़ते गांव धूंदा का पंचायत सदस्य जगजीत सिंह उर्फ जग्गा है।

वीडियो में दिख रहा है कि जगजीत सिंह उर्फ जग्गा बीते सोमवार को राशन डिपो के बाहर लगी ट्राली के पास पहुंचा। अपनी कार में एक-एक करके चार गेहूं की बोरियां ट्राली से उठाकर कार की डिग्गी में रखता है। वह विधानसभा हलका खडूर साहिब में पड़ते गांव धूंदा के पंचायत सदस्य जगजीत सिंह से मिली, जो लग्जरी कार में दो रुपये किलो वाली गेहूं लेने के लिए पहुंचा। इसका वीडियो वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल पर बनाया और अब यह इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा है। कांग्रेस सरकार के समय जगजीत सिंह जग्गा गांव धूंदा का पंच बना। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया।

पूर्व सरकार के समय जग्गा बतौर पंच होने के नाते सस्ती गेहूं का लाभ लेता रहा। पुराने रिकार्ड के मुताबिक जग्गा के खाते में गेहूं जारी था। जग्गा से जब इस संबंधी बात की तो उसने कहा कि मैंने कोई गलती नहीं की। मुझसे अमीर लोग भी गेहूं लेते हैं। मैं सभी का पर्दाफाश कर दूंगा। डीसी मोनीश कुमार ने बताया कि लग्जरी कार में गेहूं लेने आए मेंबर पंचायत की वीडियो मंगवाई गई है, मामला गंभीर है। अमीर लोगों को कभी गरीब लोगों का हक नहीं छीनना चाहिए। जिला खाद्यापूर्ति अधिकारी जसमीत कौर को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...