जालंधर : दुष्कर्म के मामले में मेजर मनप्रीत सिंह गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर : दुष्कर्म के मामले में मेजर मनप्रीत सिंह गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS : थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने बठिंडा आर्मी में तैनात मेजर को दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी दयोल नगर के रूप में हुई है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में थी पीछे रह और उसने एक साल पहले शादी के लिए शादी डोट कोम पर अपना अकाउंट बनाया था जहां पर उसे मेजर मनप्रीत शादी करने के लिए उसे मैसेज भेजा था, जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और वह दोनों दोस्त बन गए।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा मनप्रीत ने उसे कहा कि पांच अगस्त को उसका जन्मदिन है, जिसकी पार्टी उसने बठिंडा के होटल कंफर्ट ज़ोन होटल में रखी है और पार्टी के लिए बठिंडा चली गई लेकिन जब वह होटल पहुंची तो मेजर ने उसे कॉफ़ी में कुछ मिलाकर कुछ पिला दिया।

जिसके बाद उसे होश नहीं रही और अमेज़न उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। वहीं दूसरी तरफ थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मामला दर्ज कर बीते दिन बठिंडा में जाकर वहां के संबंधित थाना पुलिस की मदद से आर्मी बेस कैंप के उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद वहां पर डीडीआर कटवा कर मेजर को बुलाया गया और फिर थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।